द फॉलोअप टीम, पटना:
शेखपुरसराय प्रखंड अंतर्गत वीरपुर गांव में एक युवक ने अपने दोस्त की जान जादू दिखाने की चक्कर में ले ली। आरोपी युवक खेल तमाशे का काम करता है और उसने कहा था कि वह धीरज को जमीन में दफना देगा और उसे जिंदा बाहर निकाल लेगा। बीती रात को आरोपी बरबीघा थाना अंतर्गत मधेपुर गांव में अपने साथियों के साथ खेल तमाशा दिखा रहा था। तभी उसने मिट्टी के गड्ढे में धीरज कुमार को जिंदा दफना दिया। धीरज को जिन्दा दफन करने के बाद तंत्र मंत्र करके उसे जिंदा निकालने का दावा भी किया। लेकिन इस बार किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया और धीरज की मौत हो गयी।

लोग कर रहे विरोध
गड्ढे से बाहर जब धीरज को निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। मिटटी के अंदर ही धीरज रविदास का दम घुट गया था। धीरज को मृत अवस्था में गड्ढे से बाहर निकालने पर भगदड़ मच गई। बरबीघा के प्रभारी थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेना चाहा, लेकिन गांव वाले विरोध पर अड़े है। वह शव देने से इनकार कर रहे हैं।